Butter Chicken Recipe in Hindi || बटर चिकन बनाने की विधि

हैल्लो दोस्तों , अगर आप चिकन के शौक़ीन हैं और जब कभी आप नार्थ इंडिया या दिल्ली की तरफ गए होंगे तो आपने इस डिश का नाम ज़रूर सुना होगा या टेस्ट करा होगा | यह नार्थ इंडिया का जायका आज कल की modern जनरेशन बड़े चाव से खाती है पर दोस्तों इसका इतिहास लगभग हमारी आज़ादी के समय यानी 1950 के दशक से जुड़ा है , जब दरियागंज के मोती महल Restaurant मे इस का ईजाद गलती से हुआ | यह डिश अब इतनी पॉपुलर हो गयी है की यह रेसिपी अब नार्थ इंडिया ही नहीं पूरे देश मे प्यार से खायी और बनायीं जाती है | इस लेख मे मै आपको Butter Chicken Recipe in Hindi के  बारे मे बताऊंगा , जो बहुत easy है और जिसका टेस्ट Best Butter Chicken in Delhi को भी fail कर देगा | 


Butter Chicken Recipe in Hindi


Butter Chicken Ingredients - बटर चिकन की सामग्री

कच्चा चिकन - 400 ग्राम 
 

मैरिनेट तैयार करने के लिए 

  • दही  - 1/4 कप 
  • जैतून का तेल  - 1  चम्मच
  • अदरक लहसुन पेस्ट - 1  चम्मच 
  •  साबुत धनिया - 1 चम्मच 
  • कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर  - 1 चम्मच
  • जीरा पाउडर  - 1 चम्मच 
  • नमक - स्वादानुसार

ग्रेवी के लिए

  • काजू  - 8 -10 
  • बादाम - 8 -10
  • अदरक लहसुन पेस्ट - 1  चम्मच 
  • बटर - 2 चम्मच अलग-अलग 
  • चीनी - 1  चम्मच 
  • टमाटर - 1 
  • सूखी साबुत धनिया - 2 चम्मच 
  • गरम मसाला - 1.5 चम्मच 
  • कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर - 1/2 चम्मच 
  • नमक - 1/2 चम्मच 
  • पानी - 1  कप  
  • क्रीम - 1/4  कप 
  • कसूरी मेथी - 1/2 चम्मच

Butter Chicken Recipe in Hindi - बटर चिकन बनाने की विधि

1. चिकन और बाकी मैरीनेड के सामग्री को एक बड़े बाउल मे डाल लें | अपने हाथों से मैरिनेड के मिक्स को चिकन पर अच्छे तरह से लगा लें | अब इस को प्लास्टिक से कवर कर के फ्रिज मे कम से कम 1 घंटे के लिए रख दे या रात भर रख के भी छोड़ सकते हैं | 
 
2. काजू और बादाम को भी पानी मे भिगो कर कम से कम 1 घंटे के लिए या रात भर के लिए छोड़ दें | 
 
3. अब एक पैन लीजिये और उसको medium-flame पर थोड़ा गरम कर लीजिये , १ चम्मच तेल ले कर पैन मे फैला दे और अब मैरिनेट किये हुए चिकन को एक-एक करके पैन मे डाले और एक साइड पर कम से कम 3 से 5 मिनट ग्रिल कर  लें  जब तक चिकन जूसी न लगे | पैन को ज्यादा मत भर दें चिकन से , इस बात का ध्यान रखना है | ग्रिल होने के बाद सबको पैन से हटा दें और एक जगह कही साइड मे ढक कर रख दें | 
 
4. अब 1.5  चम्मच बटर को पैन मे पिघला दीजिये और फिर इसमें अदरक-लहसुन पेस्ट , जिसके साथ चीनी भी जाएगी उसको 1-2 मिनट तक दाल कर मिला लीजिये अच्छे  से  | अब इसमें टमाटर डाल कर 8-10 मिनट तक medium flame पर पका लें जब तक की extra पानी ना सूख जाये | ग्रेवी दिखने मे loose और पेस्ट जैसी होनी चाहिए | धनिया पाउडर , गरम मसाला पाउडर , कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर और नमक दाल कर 2 -3 मिनट तक medium flame  पर ही पकाना है , फिर  गैस बंद कर दें | 
 
5.  अब एक ब्लेंडर या मिक्सर मे पेस्ट डाल लें और भिगोये हुए काजू - बादाम डाल कर पेस्ट बना लीजिये | 
 
6. अब इस पेस्ट को वापिस से पैन पर डाल कर medium flame पर पका लीजिये, पानी मिला कर चलाइये smooth ग्रेवी बनाने के लिए | जैसे ही ग्रेवी उबलने लगे , ग्रिल किये हुए चिकन और क्रीम डाल दें | अच्छे से चलाये और पैन को ढक कर 5 मिनट तक पकने दीजिये | 
 
7. गैस बंद कर दें और पैन का ढक्कन हटाइये , बचा हुआ आधा चम्मच बटर और कसूरी मेथी डाले  और फिर से ढक्कन लगा कर 8 -10 मिनट तक पका ले , जिस से कसूरी मेथी का flavour अच्छे  से बटर चिकन मे समा जाये | 
 
8. बटर चिकन तैयार है , इसको Boiled Rice, Roti और नान किसी के साथ भी सर्व कर सकते हैं | बचे हुए डिश को आप एयर टाइट कंटेनर मे रख सकते हैं जिस से ये 1 महीने तक चल सकता है | जब जरुरत पड़े तो वापिस से निकाल कर एक बार medium flame पर गरम कर लें , वही same texture पाने के लिए | धन्यवाद् || 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.